काँग्रेस ने किया बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
देहरादून।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्तल वेडिंग प्वाइंट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
बूथ प्रशिक्षण प्रबंधन प्रभारी ज्योत सिंह बिष्ट ने कहा कि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा की अब समय आ गया है और हमें आगामी चुनाव 2022 के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर अश्विनी बहुगुणा, विनीत डोभाल, मंजू डोभाल, शांति रावत, महिंद्र सिंह नेगी, सरिता बिष्ट, घनश्याम प्रधान, रमेश प्रधान, विजय प्रताप मल्ला एवं अन्य कांग्रेस सदस्य उपस्थित रहे।
