किसान विजय संकल्प यात्रा 28 नवम्बर को उदिया नगला से प्रारम्भ

अलीगढ़।

भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) जिलाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने आज कहा कि तीन कृषि कानून वापसी पर अलीगढ़ जनपद में किसान आंदोलन को धार देने वाले भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सदैव हर राष्ट्रीय आह्वान पर अलीगढ़ के गांव गांव जागृति अभियान चलाकर किसान भाईयों को जागरूक किया व आंदोलन में सहभागिता निभाने हेतु तैयार किया इसलिए तीन कृषि कानून वापसी पर किसान विजय संकल्प यात्रा 28 नवम्बर को उदिया नगला जिरौली निकट दादों से प्रारम्भ कर किसानों को गांव गांव जाकर विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से विजय मनाईं जायेगी साथ ही अन्य मांगों को लेकर दिल्ली बार्डर पर आंदोलन में चल रहे मामलों से भी परिचित कराया जाएगा जैसा सभी जानते हैं कि अभी हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है और किसान भाइयों को दिल्ली बार्डर पर सहभागिता निभाने हेतु तैयार रहना है साथ ही संसद भवन पर कूच करने हेतु जाने के लिए किसानों को 29 नवम्बर से शुरू किया जायेगा संसद भवन परिसर पर जाने वाले किसानों को किसान विजय संकल्प यात्रा के समापन पर भाकियू स्वराज द्वारा दिल्ली बार्डर पर कूच कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *