आठ दिन बाद खुला आरटीओ दफतर

देहरादून।

आरटीओ दफ्तर आठ दिन बाद खुल गया है, लेकिन गुरु तेग बहादुर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के भरम के कारण लोगों की खास भीड़ नहीं रही। आरटीओ के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते आरटीओ दफतर में कामकाज ठप था। लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहे थे। नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन काम भी ठप था। परमिट, फिटनेस, टैक्स से सम्बन्धी काम भी नहीं हो पा रहे थे। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। मंगलवार शाम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की, ऐसे में बुधवार को दफतर में भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी, लेकिन गुरु तेग बहादुर जयंती की छुटटी रद होने की लोगों जानकारी नहीं थी। आरटीओ दिनेश पठोई ने बताया कि डीएल टेस्ट के लिए जिन लोगों के स्लॉट हड़ताल के दौरान के थे, उनको प्रथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *