मसूरी टनल के शिलान्यास को आ सकते केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी

देहरादून।

सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी मिले। उन्होंने मसूरी टनल के निर्माण कार्य का दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास करने का अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने मसूरी के लिए 700 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 2.74 किलोमीटर लंबी टनल को मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। कहा कि इससे मसूरी नगर और उत्तराखंड में पर्यटन विकास की संभानाएं बढ़ेगी। रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में टनल मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने दिसंबर में टनल का शिलान्यास करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों को इसकी तैयारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *