महाराष्ट्र के वन मंत्री ने सौंपा सीएम ठाकरे को इस्तीफा, पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में लगे हैं आरोप

 

मुंबई………

महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड ने इस्तीफा दे दिया है. पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद संजय राठौड ने अपने पद इस्तीफा  दिया है. दरअसल टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत के बाद वन मंत्री आरोपों में घिर गए थे.रविवार को मंत्री राठौड ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैं भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं. इस मामले की विस्तृत जांच करवाई जाए. संजय राठौड ने कहा कि बंजारा समाज की लड़की ने पिछले दिनों आत्महत्या की उसको लेकर काफी राजनीति हुई. मैं चाहता हुं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ज्ञात हो कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस मामले में लगातार राठौड़ के इस्तीफे की मांग कर रही थी. इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना की विस्तृत जांच की बात कही थी. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस घटना को लेकर राज्य सरकार और पुणे पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा था. गौरतलब हो कि बीते ८ फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद पूजा चव्हाण की मौत हो गई थी. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में और राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी की ओर से दावा किया गया था कि 23 वर्षीय महिला राज्य के एक कैबिनेट मंत्री के साथ रिलेशनशिप में थी. विवाद बढ़ता देख सीएम उद्धव ठाकरे ने 24 फरवरी को राठौड़ को तलब किया था. विवादों में घिरने के बाद से राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे लेकिन अचानक वे बीते मंगलवार को वाशिम जिले के एक मंदिर पहुंचे थे. वहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *