वाहन किराया निधारित करने की मांग की

चमोली।

देवाल विकास खंड के हिमनी के ग्रामीणों ने वाहन चालकों पर मनमाना वाहन किराया बसूलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शीघ्र ही वाहन किराया निधारित किया जाय । इस संबध का एक ज्ञापन ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली को दिया है। मार्ग का किरया निधारण करने की बात कही है।
ग्राम प्रधान हिमनी हीरा देवी, घेस प्रधान कलावतीदेवी, क्षेत्र प्रंचायत सदस्य रेखा घेसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत नेगी, उप प्रधान अमर सिंह ने कहा है कि देवाल से हिमनी 37 किमी है। वाहन चालक हिमनी का किराया 200 रुपया वसूला जा रहा है। वहीं देवाल से घेस 27 किमी है, वाहन चालक किराया 150 रुपया ले रहे हैं। नहीं देने पर ग्रामीणों से लड़ने झगड़ने को आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमत सरकार ने कम करने के बाद भी मनमाना किराया वसूला जा रहा है। जिससे गांव के ग्रामीण को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभागीय परिवहन विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *