सचिव ऊर्जा से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह
देहरादून
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि.) में अवर अभियंता (वि एवं यां) के 129 पद तथा जानपद के पांच पद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर आग्रह किया है। इस दौरान जिस पर मिनाक्षी सुंदरम ने एमडी, यूपीसीएल को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि रिक्त चले आ रहे पदों में से कुछ पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं तथा कुछ पदों पर चयन प्रक्रिया गतिमान है शेष पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने हैं। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से डिप्लोमा, डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा पदोन्नति के इंतजार में बैठे कार्मिकों की भी मुराद पूरी होगी।
