जिला अस्पताल की सीएमएस के खिलाफ आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी

देहरादून।

जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं गांधी अस्पताल की सीएमएस डा. शिखा जंगपांगी के खिलाफ उनके डाक्टरों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने गांधी अस्पताल में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। वह विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण न होने पर 29 नवंबर को उनका घेराव करेंगे।
गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की देहरादून जनपद शाखा की बैठक हुई। बैठक में सभी डाक्टरों ने प्रमुख अधीक्षक कार्यालय कोरोनेशन की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। कहा कि लंबित जाँचों को पूरा करते हुए जांच की एक प्रति संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को उपलब्ध नहीं कराई जाती, आयुष्मान भारत के लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया गया है और बहुत से चिकित्सकों का वेतन निर्धारण भी त्रुटि पूर्ण है। एक सप्ताह में सभी प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जाता तो आगामी सोमवार 29 नवंबर को प्रमुख अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान सीएमओ डा. मनोज उप्रेती, डा. एसएन सिंह, डा. नरेश नपलचयाल, डा. मनोज वर्मा, डा. आशुतोष भारद्वाज, डा. पंकज शर्मा, डा. प्रताप रावत, डा. पीयूष त्रिपाठी, डा. प्रवीण पंवार, डा. प्रदीप राणा, डा. संजीव कटारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *