राजनीतिक दलों के कार्यालय में नहीं हो रहा कोविड पालन

रुद्रप्रयाग। कोविड के मामलों के लगातार बढ़ने के बाद भी लोग इसके प्रति सजग नहीं है। यहां तक कि राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी कोविड के प्रति ज्यादा जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है। कई नेता और कार्यकर्ता बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक ओर चुनाव आयोग ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनावी कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालयों में बिना मास्क के पहुंच रहे हैं जबकि सोसल डिस्टेंसिंग का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। हालांकि मीडिया कर्मियों के साथ ही जिले के अधिकारी और पुलिस के करीब आते ही वह मास्क पहनने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *