सौरव गांगुली बने आईसीसी क्रिकेट कमिटी के चेयरमैन

नई दिल्ली ।

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। सौरव गांगुली को आईसीसी की क्रिकेट कमिटी का चेयरमैन चुना गया है। उनसे पहले इस पद पर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान और गांगुली के साथी खिलाड़ी रहे अनिल कुंबले थे। कुंबले इस पद पर करीब नौ साल रहे। क्रिकेट कमिटी का काम है कि वह इस खेल की परिस्थितियों और नियमों की देखरेख करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *