पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित

ढाका ।

हाल में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बांग्लादेश ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था। टीम बमुश्किल सुपर-12 राउंड तक पहुंची और एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाई। बांग्लादेश को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में चार नए चेहरों को जगह दी है। टीम में सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंटो, लेग स्पिनर अमीनुल इस्लाम की वापसी हुई है। इसके अलावा नए बल्लेबाज सैफ हसन, यासिर अली चौधरी, विकेटकीपर अकबर अली और तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम को शामिल किया गया है।
सलामी बल्लेबाज लिटन दास, सौम्य सरकार और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि हरफनमौला शाकिब अल हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन चोट के कारण बाहर हैं। टी20 सीरीज 19 नवंबर को ढाका में शुरू होगी । दूसरा मैच 20 नवंबर को और तीसरा 22 नवंबर को खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *