पशु शवदाह गृह को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विकासनगर।
सेलाकुई में पशु शवदाह गृह खोले जाने के खिलाफ कांग्रेस मुखर विरोध में उतर आयी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए सेलाकुई में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस मेन बाजार होते हुए शहीद सतेंद्र चौक तक पर समाप्त हुआ। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेाबजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पछुवादून की आवोहवा बर्बाद करने पर तुली है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे स्थित एक फार्म हाउस से शहीद सत्येंद्र चौक तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पछुवादून की आवोहवा को बर्बाद करने पर तुली है। कहा कि पहले भाजपा की सरकार ने शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर कूडा घर बनाया। जिसकी जहरीली दुर्गंध से सेलाकुई सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग उबर नहीं पा रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोग अपनी संपति को नीलाम कर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। लोग दुर्गंध व बीमारी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। अब सरकार पशु शवदा गृह खोलकर सेलाकुई क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहती है। कहा कि भाजपा सरकार ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज, पीजी कालेज, सरकारी अस्पताल आदि तो खोले नहीं। लेकिन सेलाकुई की जनता को पहले कूड़ाघर और अब पशु शवदागृह खोलकर क्षेत्र की जनता पर अत्याचार करने जा रही है। जिसे कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। सहसपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ विधायक शवदाह गृह का विरोध करने की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ उन्ही की सत्ताधारी पार्टी डीपीआर तैयार कर चुकी है। कहा कि शवदाह गृह को शीघ्र निरस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक, प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन चलायेगी। कहा कि जो सरकार क्षेत्र का विकास नहीं कर सकती उस सरकार को क्षेत्र का विनाश करने का अधिकार किसने दिया है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोश नेगी, ताहिर अली, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग नीरज कश्यप, पूर्व अध्यक्ष रमेश पंवार, मास्टर प्रेमसिंह, नरेंद्र बिष्ट, चरणसिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र, अनीश अहमद, सुरेंद्र कुमार, दीपक व दीवान आदि शामिल रहे।
