8.24 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

हरिद्वार।

मादक पदार्थो के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस व नारकोटिक्स सैल ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए लालपुल के निकट अंडरपास से एक आरोपी को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बाजार चौकी प्रभारी एसआई आनंद मेहरा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष मित्तल पुत्र जय भगवान मित्तल निवासी कीर्ति पाल (कुत्तीमारान) गली मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 8.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद स्मैक उसने ग्राम गाड़ोवाली से खरीदी है। पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी एसआई आनंद मेहरा के अलावा कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, रोहित, नारकोटिक्स सेल के कास्टेबल पूरन सिंह दानू आदि शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *