जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

पौड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी ने ,जिला पंचायत सदस्य थैर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत ठहराया है। इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को भी पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन भेजा गया है। इससे पूर्व थैर सीट से जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत करते हुए ज्ञापन सीएम को भेजा था। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने ज्ञापन में कहा है कि पंचायत में नियमानुसार ही काम किए जा रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत कैंप कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों की एक बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि जो आरोप लगे है वह निराधार है और उनके कार्यकाल में कोई गलत काम नहीं हुए है। 2 मार्च को गीताभवन स्वर्गाश्रम में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि भी कहा कि किसी भी कार्मिक के रिश्तेदारों को फर्म के माध्यम से पार्टनरशिफ में काम नहीं दिया गया है। इस बैठक के बाद सदस्यों ने डीएम के माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट, आरती भंडारी, संजय डबराल, गणेश नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *