लायन्स क्लब पर्वतीय क्षेत्रों में करेगा संगठन का विस्तार

देहरादून।

लायंस क्लब देहरादून यूनिटी की ओर से चार्टर नाइट और इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कविता कक्कड़ ने पदाधिकारियों से रूबरू कराया। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में क्लब के विस्तार पर जोर दिया गया।
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान ने कहा कि लायंस क्लब से जुड़कर 14 लाख मेम्बर्स काम कर रहे हैं। दुनियाभर में संगठन से लोग जुड़े हैं। उन्होंने नई अध्यक्ष को बधाई दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि लायन्स क्लब का मुख्य कार्य सेवा करना है। क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सेकंड पंकज बिजल्वाण ने कहा कि उत्तराखंड का गढ़वाल एरिया हमारे मंडल में आता है। गढ़वाल में क्लब कम थे तो अब हमारा फोकस पहाड़ों पर क्लब खोलने को लेकर है, ताकि वहां के लोग भी क्लब से जुड़कर सेवा-कार्य कर सकें। क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फर्स्ट रजनीश गोयल ने कहा कि श्रीनगर और पौड़ी में हाल ही में क्लब खोले गए हैं। वहां बेहद कर्मठ सदस्य मिले हैं। इससे पहाड़ों में क्लब खोलने की हमारी इच्छा-शक्ति और भी मजबूत हो गयी है। इस मौके पर विनय मित्तल, विनोद शर्मा, अरविंद संगल, संजीव, आलोक भटनागर, पूनम जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *