सभी प्रतियोगी परीक्षा में मिले दो साल आयुसीमा की छूट : एनएसयूआई  

देहरादून।

केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाए। इसी मांग के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सोमवार को कांग्रेस भवन से शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू किया।
एनएसयूआई के छात्र नेता उदित थपलियाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से छात्रों की फैलोशिप एवं स्कालरशिप रोकी जा रही है। प्रवेश परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं तथा परीक्षाओं के परिणाम देरी से आ रहे हैं जिसके कारण छात्रों के 2-3 साल बर्बाद हो गये हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए हैं। छात्रसंघ के पद दो वर्षों से रिक्त पड़े हैं। जिससे महाविद्यालय के छात्रों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जो छात्र छात्रसंघ चुनाव के लिए विगत 2-3 वर्षों से तैयारी कर रहे थे उनकी आयु सीमा समाप्त हो रही है। ऐसे में संगठन की मांग है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों को 2 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अभिषेक डोबरियाल, हिमांशु रावत, अंकित बिष्ट, वासु शर्मा, दिव्या, भव्या, सागर पुंडीर, नमन शर्मा, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *