वन मंत्री से की वसूली रोकने की मांग

देहरादून।

वन विकास निगम कर्मचारियों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह से वसूली रोकने की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार को वन मंत्री के आवास जाकर उनसे मुलाकात की। कहा कि सरकार कर्मचारियो की अनदेखी कर रही है, जो गलत है।
निगम मुख्यालय में पिछले कई दिन से घेरा डालकर बैठे वन विकास निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री से मिला। जहां उन्हें सारा मामला विस्तार से बताया गया। संघ के अध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि जो कर्मचारियों से वसूली हो रही है वह गलत है। इसके खिलाफ लगातार मांग के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली। अब कर्मचारी अपनी लड़ाई को तेज करने जा रहे हैं। वे शाम को यमुना कालोनी में कैंडल मार्च भी निकालेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएस बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों से हो रही वेतन कटौती व वसूली को अब कर्मचारी फाइनल लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। धरने में राम प्रकाश राघव, पूरण रावत, गोविंद मेहरा, राजेंद्र सेमवाल, टीएस बिष्ट और प्रमोद शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *