‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान का आगाज
देहरादून।
भाजपा ने ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरू कर दी है। जिले में अभियान की शुरुआत डोईवाला विधानसभा के बडासी ग्रांट से किया गया। यहां बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया।
बुधवार को अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष राम रक्षपाल सिंह के घर पर भाजपा का झंडा लगाया। इसके साथ ही घर-घर राज्य एवं केंद्र सरकार के विकास कार्यों के पत्रक बांटे और स्टीकर भी लगाए। इस मौके पर महामंत्री अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, अशोकराज, राजेश जुगलान, अनुज गुलेरिया, वीर सिंह, शरद रावत, अमित डबराल, मनीष नैथानी, पंकज शर्मा, दिनेश सती, गणेश रावत, दीवान सिंह रावत, दिनेश सजवाण, ममता नयाल, पंकज शर्मा, नगीना रानी, मनवर नेगी, अनिल तीर्थवाल, सुरजीत मनवाल, तिलोक रावत, भरत सोलंकी, सुभाष सिंह मनवाल, गीतांजलि रावत, मधुबाला मनवाल, उर्मिला मनवाल, संदीपा पंवार, सुरेंदर सिंह मनवाल, अवतार सिंह मनवाल, हुकम सिंह मनवाल, धर्मपाल सिंह, राजपाल मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने विकासनगर ग्रामीण क्षेत्र में अभियान का शुरुआत की। वहीं देहरादून महानगर के अंबेडकर मंडल में भी इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंडलध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूड़ी, गिरीश आनंद, राजेश चौरसिया, खेमचंद, बागसिंह नेगी, कमला रावत, अशोक राठौड़ मौजूद रहे।
