अभ्यर्थियों का धरना लगातार 88 वें दिन जारी
लखनऊ।
राजधानी में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर धरना दे रहे अभ्यर्थी। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में ओबीसी और एसी वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना बुधवार को लगातार 88 वें दिन जारी रहा। बारिश और खराब मौसम बाद भी अभ्यर्थी धरना स्थन छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ 26 सितंबर तक मांग पूरी न होने पर आंदोलनकारी पहले ही 27 को विधान भवन घेराव की चेतावनी दे चुके हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षक भर्ती मामले में दूसरे वर्ग को फायदा देने के लिए ओबीसी और एसी वर्ग के नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया गया है। पूरे मामले में 20 हजार से ज्यादा सीटों में भ्रष्टाचार किया गया है। इसको लेकर जांच बैठी थी, इसमें राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने भी भ्रष्टाचार को सही पाया है। अब अभ्यर्थी पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर पिछले 88 दिन से धरना दे रहे हैं। ओबीसी एससी संगठित मोर्चा के विजय यादव ने बताया कि उनकी सीट दूसरे समुदाय के लोगों को दे दी गई है। इसकी वजह से वह लोग नौकरी से वंचित हैं।
