सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी

मुंबई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच आज घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी की में उतार चढ़ाव देखा गया। सोना जहां 131 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़ गया वहीं चाँदी 30 रुपये तक फिसल गयी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.04 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1823.60 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.11 प्रतिशत उतरकर 1825.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.36 प्रतिशत टूटकर 24:35 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 131 रुपये की बढ़त लेकर 48149 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 121 रुपये उठकर 48146 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।
चाँदी उतार चढ़ाव के बीच 64880 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग स्थिर रहा जबकि चाँदी मिनी 30 रुपये गिरकर 65057 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *