घर के अंदर मिला मानसिक विक्षिप्त का शव
सीतापुर।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर के अंदर अकेली रह रही एक विवाहिता का शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीहट गौर गांव में पूनम सिंह पुत्री स्वर्गीय रंजीत सिंह 40 वर्ष जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। लगभग 15 वर्ष पूर्व पति ने छोड़ दिया था। अकेले मायके में रहती थी दो बच्चे हैं। वह भी पति के पास ही रहते हैं। गांव में ही बड़ी बहन रहती है वह पूनम को खाना पानी दिया करती थी। सुबह बहनोई खाना लेकर घर के बाहर पहुंचे आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला। अंदर उसको मृत अवस्था में पाया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
