शिवपाल सिंह यादव 10 को बस्ती में

बस्ती।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 10 नवम्बर बुधवार को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर बस्ती पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुये प्रमुख महासचिव एबादुलहक ने बताया कि रथ यात्रा असनहरा, भानपुर, सोनहा, सल्टौआ गोपालपुर, मनौरी होते हुये बस्ती पहुंचेगी। रथ यात्रा मिश्रौलिया के निकट स्थित एक होटल में विश्राम करेगी। वे 11 नवम्बर गुरूवार को दिन में 9.30 बजे दि आशा होटल मिश्रौलिया में पत्रकारों से वार्ता के बाद दिन में 11 बजे शिव हर्ष किसान पी.जी. के निकट स्थित एक मैरेज हाल में सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा के बाद वे ओडवारा, मुण्डेरवा होते हुये संतकबीर नगर जायेंगे।
प्रमुख महासचिव एबादुलहक ने बताया कि सभा की सफलता के लिये जिलाध्यक्ष  अजीत कुमार सिंह विपिन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव- गांव सम्पर्क कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *