समस्याओं के निस्तारण, नये सिरे से दर निर्धारण की मांग

बस्ती ।

मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाक अध्यक्ष  विजय चन्द्र उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि प्राथमिकता के स्तर पर समस्याओं का  समाधान कराया जाय।
सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में विकास कार्यो के क्रियान्वयन हेतु नये सिरे से बाजार दर पर सामग्री  की खरीद एवं आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने, ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सी.सी. रोड, नाली, खण्डजा आदि स्वीकृत किये जाने, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बाउन्ड्रीवाल निर्माण हेतु स्वीकृति दिये जाने, ग्राम प्रधानों के शिकायतों की जांच शपथ पत्र के आधार पर कराये जाने एवं शिकायत झूठी पाये जाने पर शिकायतकर्ता के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने, ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती में कलस्टर व्यवस्था समाप्त किये जाने, बिना शिकायत की पुष्टि के सफाई कर्मियों का स्थानान्तरण न किये जाने,  आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु प्रस्ताव लेकर ग्राम पंचायतांें को आवंटन हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित सिंह, मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी, जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, सन्तोष चौधरी, रविन्द्र चौधरी, अब्दुल जब्बार, शीवेन्द्र चौधरी, श्रीराम पाण्डेय, राजा शुक्ल, अवधेश सिंह, राधेश्याम पटवा, बैजनाथ जायसवाल, गीता देवी, चन्द्रभान, शिवनरायन, शिवशंकर चौधरी, राम सागर, रविन्द्र कुमार, घारीलाल, चन्द्रमोहन सिंह, अर्जुन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *