बाराकोट पम्दा में जल संकट गहराया, लोगों ने किया प्रदर्शन

चम्पावत।

विकास खंड बाराकोट के पम्दा गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। लोगों ने जलसंस्थान के प्रति आक्रोश व्यक्त कर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने भी गांव के लोगों के साथ विभाग की कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया।
सोमवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कलखुड़िया ने हर घर दस्तक अभियान के दौरान पम्दा गांव में समस्याएं सुनी तो उन्होंने जलसंस्थान के उपर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बीते 18 अक्टूबर को आई भारी बारिश के कारण गांव को आने वाली पेयजल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अब तक पेयजल योजना दुरुस्त नहीं हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश जोशी, महेश खर्कवाल, रमेश जोशी, नवीन जोशी, कल्याण सिंह, सचिन जोशी, शोभा जोशी, हेमा जोशी, पुष्पा जोशी, मुन्नी जोशी,गीता जोशी, शान्ति जोशी, उमेश पुनेठा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *