डीजल पेट्रोल मूल्य बढ़ोतरी पर सपाईयों ने मोदी और योगी को किया धन्यवाद ज्ञापित
देवरिया।
स्थानीय नगर के बाईपास मार्ग पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सपाईयों ने गाजे बाजे व मिठाई के साथ डीजल पेट्रोल मूल्य बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान विजय रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी सातों विधानसभाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई लूट, किसानों का उत्पीडन, बेरोजगारी को लेकर धन्यवाद कार्यकम चलाएगी। भाजपा कि सरकार ने देश प्रदेश की जनता को गुमराह कर महंगाई कम करने के नाम पर सरकार बनाई और जब सरकार बन गई तो जो डीजल 60 रुपया मिलता था उसे 90 रूपये कर दिया और जो पेट्रोल 70 रुपया मिलता था उसे 100 पार कर दिया जो जनता को गुमराह किया जा रहा है। रावत ने आमजन से अपील किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फ़ेंके। हम पूरे बाजार में मिठाई लेकर घूम रहे हैं और बाजा भी बजवाए और कोई मिठाई खाने नही आया इससे यह साबित होता है कि इस सरकार के खिलाफ जनता का कितना आक्रोश है। जिला उपाध्यक्ष दशरथ मौर्या ने कहा कि भाजपा ने जनता के सपनो को छला है। इस दौरान विकास यादव, शोभित जायसवाल, विष्णु प्रभाकर पाण्डेय, अंकित यादव, वीरेंद्र सोनकर, इंदल कुमार, कृष्णानंद आदि मौजूद रहे।
