जस्टिन लैंगर ने कहा, हमने डेविड वार्नर की बल्लेबाजी पर कभी संदेह नहीं किया

अबू धाबी ।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जीत के हीरो रहे। उन्होंने नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। इस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उन्होंने अनुभवी वार्नर की बल्लेबाजी पर कभी संदेह नहीं किया। मैच में वेस्टइंडीज का दिए गए 157 रनों का पीछा करते हुए वार्नर ने 56 गेंदों में 89 नाबाद रनों की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में लक्ष्य पूरा करते हुए आठ विकेट से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट में ग्रुप 1 के टॉपर इंग्लैंड के बाद टीम ने सेमीफाइनल जगह बनाई।
आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन के कारण वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। लेकिन, इससे पहले उन्होंने टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 18, इंग्लैंड के खिलाफ एक, श्रीलंका के खिलाफ 65 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 रन बनाए थे।
लैंगर ने कहा, मैंने उन्हें (वार्नर) कभी भी इतना फिट नहीं देखा जितना वह इस समय है। उन्होंने, वह हमेशा फिट रहते हैं। लेकिन इस समय यह एक अलग स्तर पर हैं। आपको इस उम्र में भी बहुत मेहनत करते है। जैसा की उनके खेल और गर्म परिस्थितियां में विकेटों पर दौड़ते हुए दिखाई देता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस महान क्रिकेट के लिए खेलते रहने के लिए कितनी भूख है। उम्मीद है कि वह फाइनल में इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *