क्रिकेटर केएल राहुल की अथिया शेट्टी की बॉन्डिंग से कर्नाटक के लोग खुश

बेंगलुरू।

जब से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने दुनिया के सामने अपनी प्रेमिका के बारे में घोषणा करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है, कर्नाटक के लोग, खासकर राहुल के प्रशंसक जश्न के मूड में हैं।
राहुल ने अपना स्नेह दिखाने के लिए कू और इंस्टाग्राम का सहारा लिया। राहुल ने क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से कन्नड़ लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है। साथ ही, वह विश्व क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाजों में से एक के रूप में विकसित हुए हैं।
सोशल मीडिया पर यह घोषणा तमाम उत्सवों की वजह है क्योंकि अथिया बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं, जो कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की शहर से संबंद्ध रखते हैं।
प्रशंसकों ने इस खबर का जोरदार स्वागत किया है और जश्न के मूड में हैं। उनके प्रशंसक राहुल और अथिया की और मीठी खबरों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *