दुनिया मंे कोरोना मरीजों की संख्या 12 करोड़

जिनेव……….

दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 11.49 करोड़ से ज्यादा हो गया। भारत समेत ज्यादातर देशों में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव भी चल रहा है। इस बीच वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि दुनिया को इस साल कोरोना से छुटकारा नहीं मिलेगा। डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रेयान ने सोमवार को चेतावनी देते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्तों में दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इससे हमें सबक लेने की जरूरत है।
माइकल रेयान ने कहा, यह सोचना गलत है कि इस साल दुनिया को कोरोना की लड़ाई में सफलता मिल जाएगी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मौतों को कम कर के इस त्रासदी से बाहर निकला जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *