आप पार्टी से सीएम उम्‍मीदवार कोठियाल का रुड़की में रोड शो

रुड़की

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने रुड़की में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि आप जो वादे कर रही है उसे पूरा करेगी। भाजपा-कांग्रेस नेताओं के आप में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि जो धर्म की नहीं कर्म की राजनीति करना चाहे तो उसका स्वागत है।
रोजागार गारंटी यात्रा के तहत आप ने रुड़की में रोड शो किया। मच्छी मोहल्ला चौक से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार, नगर निगम और सिविल लाइंस बाजार होते हुए शताब्दी द्वार पर संपन्न हुआ। शताब्दीद्वार पर जनसभा में कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने कहा कि कहा कि 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया है उसे पूरा करेंगे। रोजगार गारंटी योजना जरूरी है। इसके तहत हर परिवार के 18 से 35 वर्ष तक के युवक-युवती को रोजगार मिलने तक 5000 रुपये प्रति महीना मिलेगा। प्रत्येक युवा को दस दिन के लिए अपने पास बुलाएंगे। उन्हें आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
आप के सीएम उम्मीदवार, बोले, 21 साल पहले जब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था तब यहां की ओर कोई सरकार ध्यान नहीं देती थी। कई जवानों ने अपनी जान देकर अलग राज्य हासिल किया। लेकिन 21 वर्ष बाद भी हालात जस के तस हैं। भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश के हालात नहीं बदले। अब लोगों को सिस्टम बदलना होगा। बोले, भाजपा कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर अनर्गल बयानबाजी करते हैं और अब मिलकर आप को टारगेट कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के आप में शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा कि आप में आने के मानक तय हैं। भ्रष्टाचार छोड़ना होगा, धर्म नहीं कर्म की राजनीति करना चाहे तो उसका स्वागत है। इस अवसर पर नरेश प्रिंस, नरेंद्र चौधरी, श्याम त्यागी, तनुज राठी, पंकज त्यागी, दीपक लाखवान, सुरेन्द्र शर्मा, दुष्यंत महारथी, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *