नगर पालिका अशोकनगर का अकाउंटेंट भी निकला करोड़पति

ग्वालियर,

ग्वालियर में ईओडब्ल्यू की टीम ने अशोकनगर, नगर पालिका के अकाउंटेंट महेश दीक्षित के घर पर छापा मारा। दीक्षित करोड़ों का मालिक निकला। अपनी छोटी सी सर्विस के दौरान उसने आय से अधिक करोड़ों की काली कमाई कर ली है। ग्वालियर में जिस घर में वो रह रहा है उसकी कीमत भी दो करोड़ रुपए है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने दीक्षित के सुरेश नगर स्थित मकान पर छापा मारा। दीक्षित के पास तीन मंजिला आलीशान मकान के साथ ही सेधरी गांव में 37 बीघा जमीन के दस्तावेज, घर में लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और बैंक एकाउंट सति संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईओडब्ल्यू की टीम जब पहुंची तो अकाउंटेंट महेश दीक्षित घर पर नहीं मिला। ग्वालियर में सुरेश नगर में महेश दीक्षित के घर ईओडब्ल्यू ने रेड मारी। दीक्षित हाल ही में अशोकनगर की नगर पालिका में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। ईओडब्ल्यू के सीएसपी सतीश चतुवेदी ने बताया कि महेश दीक्षित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के बाद छापा मारा गया। दीक्षित ने 1990 में मात्र 950 रुपए मासिक वेतन से नौकरी शुरु की थी। अब करीब 31 साल की नौकरी करने के बाद वो करोड़ों रुपए का आसामी हो गया है। दीक्षित ने दतिया जिले की भांडेर, ग्वालियर जिले की आंतरी, बिलौआ नगर परिषद और भिंड में नगरीय निकाय में सीएमओ के चार्ज में रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *