सीएम धामी आज कीर्तिनगर में
नई टिहरी
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कीर्तिनगर पहुंचेंगे। यह जानकारी देते डीएम इवा श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम 31 अक्टूबर हेलिकाप्टर से जनपद की तहसील कीर्तिनगर के चौरास स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर हैलीपैड पहुंचेगें। वहां से कार द्वारा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंचेगें। अतिथि गृह में कुछ समय तक रुकने के बाद सीएम धामी दोहपर में कार्यक्रम स्थल चौरास के किलकिलेश्वर स्थित राजकीय इन्टर कॉलेज पहुंचकर मढ़ी चौरास पम्पिंग पेयजल योजना एवं 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन चौरास का लोकार्पण सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेगें। धामी अपराह्न 2 बजे चौरास स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा जनपद पौड़ी के कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगें।
