आक्रोशित व्यापारियों ने आरओबी निर्माणदायी संस्था के दफ्तर में ठोंका ताला

काशीपुर

रेलवे ओवरब्रिज का धीमी गति से हो रहे निर्माण और बार-बार कहने के बावजूद सर्विस रोड नहीं बनाने से काशीपुर के व्यापारी भड़क उठे। आक्रोशित व्यापारियों ने र्माणदायी कंपनी के दफ्तर पर ताला ठोक इंजीनियर को पकड़ कोतवाली ले आए। कोतवाल के फोन पर बात करने पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने पांच दिन में सर्विस रोड तैयार करने का आश्वासन दिया तब व्यापारी शांत हुए। अब व्यापारियों ने काम पूरा करने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।
एमपी चौक पर 17 नवंबर 2017 को आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था। नवंबर 2019 तक इसका काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ कई बार कहने के बाद भी सर्विस रोड तैयार नहीं हो पाई। इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी की अगुवाई में आरओबी निर्माण करा रही कंपनी के कार्यालय में पहुंच गए। हंगामा काटना शुरू कर दिया। व्यापारियों की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू और साइड इंजीनियर दीपक कुमार से जमकर नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने कार्यालय का सामान बाहर निकाल निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे रख दिया और ऑफिस में ताला जड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *