कश्मीर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्व कप टी20 के मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में श्रीनगर शहर के दो मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज और सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए)के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद इन दोनों कॉलेजों के छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *