बारी समाज ने रूपन बारी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
लखनऊ
भारतीय बारी समाज ने बारी समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि रूपन बारी की जयन्ती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मनाया। बारी समाज के अध्यक्ष एन के रावत ने रूपन बारी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने मौजूदा सरकार के साथ सभी राजनीतिक दलों से बारी समाज की राजनीतिक भागीदारी देने की अपील की। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप बारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष बारी, प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी, गिरजा शंकर बारी, उपाध्यक्ष कुलदीप बारी, प्रदेश प्रवक्ता उत्तम बारी, अनिल वर्मा, सुधा वर्मा बारी, गीता बारी, अर्चना बारी, संदीप बारी, विजय बारी, हरिओम बारी,दीपक बारी, आशीष बारी, सुनील बारी समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
