नीम के पेड़ पर फांसी लटका वृद्ध

जबलपुर…..

भेड़ाघाट थाना अतंर्गत सरस्वती घाट में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उड़ना निवासी शंकर लाल यादव विगत ३ दिन से सरस्वती घाट निवासी ७० वर्षीय रुपलाल यादव की झोपड़ी में रह रहा था। रुपलाल यादव अपनी झोपड़ी में अकेला रहता है। गत रात नीम के पेड़ में शंकरलाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *