शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की अनोखी पहल रिसर्च फैसलिटी सेंटर स्थापित विभिन्न आयामों पर किया जा रहा है शोध

भोपाल……

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भोपाल में एक वास्तविक अर्थ एयर हीट एक्सचेंजर प्रणाली स्थापित की गई है। जिसमें इसके विभिन्न आयामों पर शोध किया जा रहा है। इस रिसर्च फैसिलिटी सेन्टर का उद्घाटन डॉ. सुनील गुप्ता, माननीय कुलपति आरजीपीवी, जेएन चैकसे, माननीय कुलाधिपति एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं चैयरमेन एलएनसीटी ग्रुप, डॉ. अशोक राय, संचालक एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी ग्रुप, टीके श्रीवास्तव, सचिव आरजीपीवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। रिसर्च फैसलिटी सेंटर के साथ सोलर चिमनी के उपयोग से प्रभावी वायु संचार प्राप्त करने का एक नया आयाम जोडा गया है इस पर भी शोध किया जा रहा है। यह मैकेनिकल, सिविल, पर्यावरण इंजीनियरिंग का विषय होने के बावजूद इसमें इलेक्ट्रानिक्स इंजिनियरिंग, कम्प्युटर इंजीनियरिंग, आईटी इत्यादि से संबंधित छात्रों एवं फैकल्टी के लिए भी शोध की असीमित सम्भावनायें है। इस पूरी प्रणाली में किसी भी तरह की यांत्रिकीय उपकरणों का प्रयोग नही किया गया है। पूर्णतरू प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित इस प्रणाली द्वारा तापमान, नमी इत्यादि में परिवर्तन को वास्तविक समय में रिकॉर्ड किया जा रहा है जो शोध हेतु वैश्विक स्तर पर उपलब्ध है। रिसर्च फैसिलिटी सेंटर डॉ.वी.एन. बरतारिया, प्रोफेसर, एलएनसीटी के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान युग में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन उनकी क्षमता से अधिक हो रहा है। सामान्यतरू एक भवन में आरामदायक वातावरण निर्मित करने में बडी मात्रा में बिजली का उपयोग होता है। बिजली उत्पादन की पारम्परिक तरीको में फॉसिल ईधन का उपयोग किया जाता है। फॉसिल ईधन की उपलब्धता में लगातार कमी, बिजली की आवश्यकता एवं इसकी कीमतों में बढोत्तरी, अत्याधिक वायु प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग कुछ ऐसे ज्वलंत समस्यायें है जिसके कारण ग्रीन टेक्नोलाजी आधारित ऐसे एनर्जी एफिशियेंट सिस्टम की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है जो अक्षय उर्जा स्रोतो से प्राप्त उर्जा से किसी भवन में अधिकतम आरामदायक वातावरण निर्मित करने में सहायक हो, साथ ही जिससे पारम्पारिक उर्जा स्रोतो पर निर्भरता कम की जा सके । अर्थ एयर हीट एक्सचेंजर प्रणाली प्रथ्वी की असीमित तापीय क्षमता के प्रयोग से भवन में आरामदायक वातावरण निर्मित करता है। प्रथ्वी की सतह से नीचे एक निश्चित गहराई पर तापमान गर्मियों में सतह से कम और सर्दियों में अधिक होता है। प्रकृति की इसी विशेषता का अर्थ एयर हीट एक्सचेंजर प्रणाली द्रारा उपयोग कर भवन में आरामदायक तापमान निर्मित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *