पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी  के समान के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार 

देवरिया।
खुखुन्दू पुलिस ने बतरौली के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र से अज्ञात चोरों द्वारा 1 ईन्वटर , 2 बैट्ररी ,1 स्पेटप्लाईजर ,1 पानी का मोटर तथा ग्राम नूनखार स्थित श्रीमती जलधारी देवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से चोरों द्वारा 2 सोलर पैनल, 1 मोटर पम्प कन्ट्रोलर, 1 टी0वी0, 1 वाई फाई, 6 सी0सी0टी0वी0 कैमरा आदि की चोरी को लेकर केस दर्ज करते हुए मुखबिर की सूचना पर पइलह से सुरहा जाने वाली रोड से 5 अभियुक्तों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों बृजेश गुप्ता उर्फ परदेशी पुत्र स्व0 रामकृपाल उम्र करीब 21 वर्ष,  विशाल गुप्ता पुत्र हंसनाथ ,रोहित पुत्र स्व0 धर्मदेव, रवि मौर्या पुत्र स्व0 रामनिवास मौर्या उम्र करीब 19 वर्ष व बिट्टू पुत्र लव गुप्ता उम्र करीब 19 वर्ष निवासी खुखुन्दू को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *