विधानसभा पुत्रवधू की करंट लगने से मौत

देवरिया।
रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक कमलेश शुक्ल की छोटी बहू की करंट से मौत की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित विधायक रामपुर कारखाना के फार्म हाउस में बाढ़ का पानी घुस गया। घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल (35) पत्नी अनूप शुक्ल ने नौकर से इन्वर्टर का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पा रहा था। इस पर कंचन खुद तार निकालने चली गई।उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। देवरिया में मौजूद विधायक कमलेश शुक्ल को रात करीब डेढ़ बजे घटना की जानकारी हुई तो यहां भी कोहराम मच गया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अकस्मात घटित घटना पर शोक व्यक्त किया है।सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सांसद कमलेश पासवान,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी,विधायक काली प्रसाद,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा,पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विजय बहादुर दूबे,कृष्णानाथ राय,गंगा कुशवाहा,संजय राव,अरुण सिंह,प्रमोद शाही,अजय कुमार दूबे,रविन्द्र कौशल किशोर,रमेश सिंह,अजय शाही,संतोष त्रिगुणायक, संजय सिंह एडवोकेट,अम्बिकेश पाण्डेय आदि ने दुःख व्यक्त करते हुये प्रभु से प्रार्थना किया कि इस बज्रपात को सहने की शक्ति प्रभु विधायक के परिवार को दे। घटना की सूचना पर विधायक कमलेश शुक्ला अपने बड़े पुत्र संजीव के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *