धान की फसल को भारी नुकसान

लखनऊ |
बख्शी का तालाब क्षेत्र में लगातार दो दिन से तेज हवाओं के साथ बारिश के दौरान धान की खड़ी फसल की भारी नुकसान की संभावना के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई। अधिकतर किसानों ने अपने धान की फसल काट डाली थी। तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों के खेत में पानी भर जाने से किसान निराश हो गए। किसानों को अब भय सताने लगा है। कटी हुई धान की फसल अंकुरित ना हो जाए। जिससे उनकी रातों की नींद उड़ गई।2 दिन भारी वर्षा होने से किसानों की उड़द की फसल का सत्यानाश हो गई। वहीं खेतों में खड़ी हुई धान की फसल पानी से दमा दम भर गई तथा किसानों द्वारा धान की कटाई किया हुआ धान मे पानी से दबा दब भर गए जो पूरी तरह से जमने के आसार हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *