पूर्व विधायक जीत राम ने की हत्याकांड की निंदा
चमोली
पूर्व विधायक प्रो. जीत राम ने विकास खंड देवाल के खेता मानमाती गांव हुई हत्या की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए सरकार से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने कहा कि पिंकी की हत्या सरकार की विफलता दर्शाती है। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्र सिंह राणा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बची राम, महिला प्रकोष्ठ की हेमा देवी, कुदन राम, मनोज कुमार, गोविन्द पागती, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
