गोमती में मिला युवक का शव

   जौनपुर
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची गांव के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव गोमती नदी में उतराया मिला।   लोगों द्वारा शोर मचाने और सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई। मृत युवक की शिनाख्त 28 वर्शीय मुकेश जायसवाल पुत्र राजेंद्र जयसवाल   निवासी रिजवी खां थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई। शिनाख्त के पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया संभवत युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया। जिसका शव आज मिला है। उक्त युवक की बीते 16 अक्टूबर को घर से लापता था। स्वजनों ने कोतवाली जौनपुर में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।
फोटो 01जेएनपी। धर्मापुर ठकुरची गांव में गोमती में पड़ा युवक का शव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *