21 अक्तूबर को सवाड़ गांव से निकलेगी सैनिक सम्मान यात्रा

चमोली

पांचवां सैनिक धाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि इस बार की सैनिक सम्मान यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को बारिश के बीच सवाड़ गांव पहुंचे मंत्री जोशी ने अमर शहीद सैनिक स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान हुई बैठक में उन्होंने कहा कि इस बार सम्मान यात्रा में दस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि पांचवां सैनिक धाम का निर्माण करना पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। 21 अक्टूवर को सीएम सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। साथ ही पिथौरागढ़ के मनकोट से भी कलश यात्रा शुरू की जाएगी। क्षेत्र प्रमुख दर्श दानू ने सैनिक विश्राम गृह के लिए फर्नीचर देने की मांग की। बैठक में बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, समीर मिश्रा, दलवीर दानू, गिरीश चंद्र मिश्र, शीतल गड़िया, उमेश मिश्र, राकेश जोशी, गिरीश चंदोला, नरेन्द्र भारती, आलम बिष्ट, सुरेन्द्र खत्री, सोबन खत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *