उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 44 वें दिन भी जारी

हल्द्वानी।

उपनल कर्मियों की हड़ताल 44वें दिन भी जारी रही। सरकार से दो सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं करने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को बुद्धपार्क में उपनल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि सरकार ने उनकी 2 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मोहन रावत, मीना गुप्ता, विजय रौतेला, कैलाश भट्ट, खेमराज शाहू, प्रेमा ओली, उमा डांगी, सुशील कुमार, सोनू, प्रकाश लोहनी, राजेन्द्र सिंह राणा, संजय पांडे, राकेश कुमार, नेत्रपाल, मोनिका, मुन्नी, अजय कुमार, मनीष तिवारी, मुरली भट्ट, दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *