लड़ीधुरा में दिल्ली,गाजियाबाद की टीमें पहुंचेंगी

चम्पावत।

बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव में इस बार का मुख्य आर्कषण वालीबॉल प्रतियोगिता होगी। जिसमें दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 17 अक्टूबर से होने वाले महोत्सव की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।
लड़ीधुरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बैठक में बताया कि 17 को जिपं अध्यक्ष ज्योति राय महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल और प्रसिद्ध कुमाऊंनी गायक बीके सामंत रहेंगे। महोत्सव में मुख्य रूप से खेल और शैक्षिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण वॉलीबॉल प्रतियोगिता रहेगी। जिसमें दिल्ली,गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, देहरादून, बरेली, उधम सिंह नगर और बागेश्वर पैंथर खेलेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *