प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया

अल्मोड़ा।

नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा से जुड़े स्वयं सेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके तहत शुक्रवार को नगर में जेल के आसपास सफाई की गई। आम रास्ते व सार्वजनिक स्थान पर पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर कूड़े दान में फैंका गया। इस दौरान आम लोगों से नगर के प्लास्टिक मुक्त करने में सहयोग की अपील भी की। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव के स्वच्छ भारत महाअभियान के तहत इसका आयोजन किया गया। यहां दिवाकर भाटी, चंदन सिंह, अनुशिका किरोला, चंदन, शिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *