हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट आज से

रुद्रपुर(

हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जो 15 से 18 अक्तूबर तक चलेगा। उसमें उत्तराखंड, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूल प्रतिभाग करेंगे। टूर्नामेंट का शुभारंभ सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर डॉ. रणवीर सिंह करेंगे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक जितेंद्र चंदोला ने बताया कि इस टूर्नामेंट में डीपीएस सोनीपत, आर्मी स्कूल नैनीताल, अशोक हॉल रानीखेत, नोजगे खटीमा, एवरग्रीन हल्द्वानी, शैम्फोर्ड काशीपुर, डीपीएस, जेपीएस, सेंट मैरी रुद्रपुर एवं किच्छा के विभिन्न स्कूल सहित लगभग 40 स्कूल प्रतिभाग करेंगे। एक दिन में लगभग 9-10 मैच खेले जाएंगे। विजयी टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *