डिविलियर्स ने कोहली के कप्तानी छोडऩे पर कहा, सभी यादों के लिए धन्यवाद

नई दिल्ली ।

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम के निवर्तमान कप्तान विरोट कोहली के बेंगलोर की कमान छोडऩे पर कहा कि उन्होंने लोगों में खुद पर भरोसा रखना सिखाया जो ट्रॉफी जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोहली का आरसीबी की नौ साल तक कमान संभालने का अंत हुआ।
आरसीबी के जरिए हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो में डिविलियर्स ने कहा, मैं कोहली के कप्तान के रूप में उनके साथ यहां वर्षों से हूं और मुझे लगता है कि जो शब्द दिमाग में आता है वह है आभारी। हम बहुत खुशकिस्मत थे कि आप हमारा नेतृत्व कर रहे थे।
उन्होंने कहा, जिस तरह आपने कमान संभाली इससे टीम में सभी प्रेरित हैं और मुझे भी एक खिलाड़ी तथा व्यक्ति के रूप में बेहतर बनने की प्रेरणा मिली है।
डिविलियर्स ने कहा, मैं आपको मैदान और इससे बाहर भी जानता हूं। आपने लोगों को खुदपर भरोसा रखना सिखाया है जो ट्रॉफी जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, आपने काफी अच्छा काम किया लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आपने हमारे लिए जो भी किया है, हम उसे नहीं भूलेंगे। सभी यादों के लिए धन्यवाद और मुझे लगता है कि कुछ अंपायर अब अच्छी तरह सो सकेंगे, उनके लिए मैं खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *