यह एक कड़वा सच था और शायद ही इसका जवाब मिल पाए : वार्नर

दुबई ।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर अगले सीजऩ में सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ रहना पसंद करेंगे, लेकिन वह मानते हैं कि ऐसा अब संभव नहीं है। आईपीएल 2021 के अपने आखऱिी पांच मैचों के लिए बेंच पर बैठने के बाद उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों के पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ होगा। सनराइज़र्स ने वॉर्नर को टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी से हटा दिया था। टीम मैनेजमेंट ने वॉर्नर के स्थान पर केन विलियमसन को कप्तानी का भार सौंपा था। यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान वॉर्नर ने सनराइज़र्स के सात मैचों में से सिर्फ दो में भाग लिया था।
वॉर्नर इस बात से नाराज थे कि उन्हें कप्तान के रूप में बर्खास्त किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि सीजऩ के दौरान उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया। 2016 का ख़िताब जीतने और आठ सत्रों में उनके लिए 4000 से अधिक रन बनाने के बाद वॉर्नर को लगा कि उनसे टीम प्रबंधन को जवाब चाहिए, लेकिन उन्हें यकीन नहीं था कि वे इस तरह का फै़सला लेंगे।
सनराइज़र्स के साथ खेलते हुए अपने पिछले सात सीजऩ में से प्रत्येक में वॉर्नर का 39 से अधिक का औसत था। साथ ही साथ उन सात में से छह में 140 से अधिक का स्ट्राइक रेट था। हालांकि 2021 में वॉर्नर ने बल्ले का साथ सबको काफ़ी निराश किया। इस दौरान आठ पारियों में 24.37 के औसत और 107.73 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने सिफऱ् 195 रन बनाए। वॉर्नर ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा, देखो, मैं 100प्रतिशत निश्चित नहीं हूं। मालिकों के लिए अत्यंत सम्मान के साथ मैं यह कह रहा हूं कि ट्रेवर बेलिस, वीवीएस लक्ष्मण, टॉम मूडी और मुरलीधरन के द्वारा जब कोई निर्णय लिया जाता है, तो एकमत होना पड़ता है। आप नहीं जान पाते कि कौन आपके समर्थन में था और कौन आपके ख़िलाफ़ है। दिन के अंत में आपको बताया जाता है कि आप नहीं खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *