महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग का दौरा करने से रोका गया

श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग जिले का दौरा करने से रोक दिया। पुलिस ने महबूबा मुफ्ती के उच्च सुरक्षा वाले गुप्कर रोड आवास के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया और गेट पर एक मोबाइल बंकर वाहन खड़ा कर दिया ताकि वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अपनी निर्धारित यात्रा पर न जा सकें।
मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को कश्मीर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस्तीफे की मांग की।
कश्मीरी पंडित फामेर्सी के मालिक, एक गैर-स्थानीय रेहड़ी वाले, एक सिख स्कूल के प्रिंसिपल और जम्मू संभाग के एक अनुसूचित जाति के शिक्षक को चुनिंदा निशाना बनाने के बाद, घाटी में मुसलमानों और गैर-मुसलमानों दोनों के मन में भय और घबराहट का माहौल पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *