महिला थाना श्रीनगर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिला थाना श्रीनगर में निशुल्क जागरुकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा काकरान ने महिला पुलिस कर्मियों और अन्य महिलाओं को महिला संबंधी रोगों और उनसे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर महिला थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
